Ticker

6/recent/ticker-posts

Successful Bussiness कैसे शुरू करे In 2020 In hindi

Best 12 तरीके successful business शुरू करने के लिए | Business कैसे शुरू करे in 2021 In Hindi

Best 7 तरीके successful business शुरू करने के लिए | Business कैसे शुरू करे in 2021 In Hindi

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जॉब को करने की बजाए अपना खुद का Business शुरू करने में इंटरेस्टेड रहते हैं । आप भी खुद का बॉस बनना चाहते हैं और अपने creative ideas पर खुल कर के काम करना चाहते हैं और जानना चाहते है की एक Successful Business कैसे शुरू करे, तो ये article आपके लिए बहुत ही helpful रहने वाला है ।
Business कैसे शुरू करे? अपना Business शुरू करने के लिए आपको किस तरह की बेसिक Information की जरूरत होगी ? किन steps को follow करके आप एक सफल Business खड़ा कर सकते हैं? 

अपना Business शुरू करने और उसे सफल बनाने के लिए आपको कौन कौन से steps को follow करना होगा।

 1. अपने interest को अपना Business बनाइए। 

किसी भी Business को शुरु करने से पहले ये जानना बहुत जरूरी है कि आपका interest किस चीज में है। आप क्या करना पसंद करते हैं और आपको कौन सा काम करना खुशी देता है? आपके लिए ये जानना भी बहुत जरूरी है कि आप किस काम को अच्छे तरीके से  करने में माहिर हैं। 


 2. रिसर्च  करना।

अपने Business के फील्ड को चुन लेने के बाद में आप उस फील्ड से जुड़े रिसर्च करना होगा जिसमें आपको कुछ सवालों के जवाब भी ढूंढने होंगे जैसे कि आपके Business को market से कैसा response मिल रहा है? आपके targeted customers कौन हैं? क्या market में आपके Products का डिमांड है या नहीं है? क्या कुछ बेहतरीन companies भी आपके जैसे service दे रहे हैं? आपके लिए Competition का Level क्या है? आप किस तरीके से अपने Business को market में जगह दिला सकते हैं? तो ऐसे बहुत सारे सवालों के जवाब आपको Marketing research से मिल जाएंगे ।

3. Business plan बनाना। 


Best 7 तरीके successful business शुरू करने के लिए | Business कैसे शुरू करे in 2021 In Hindi


Business plan के जरिए ही आप अपना Business को  आगे बढ़ा सकेंगे। Business plan  बनाते समय आपको ये ध्यान रखना होगा कि क्या आपको अपने Business में किसी investor की जरूरत है ? अगर हां तो आपको detail business plan बनाना होगा जिसमें सभी महत्वपूर्ण भाग शामिल होंगे जैसे कि executive summary,company  description, products, services, market analysis, marketing strategy, management summary और financial analysis, तो आपके इस business plan की स्टडी investor के द्वारा की जाएगी और सारी Information से सहमत होने के बाद ही आपको financial support मिल पाएगा। लेकिन अगर आपको financial support की जरूरत नहीं है तो आप अपने Business idea को एक नोटबुक में लिख करके रख सकते हैं और समय के साथ साथ आप उसमें improve कर सकते हैं। 


4. Business  में लगने वाले खर्चे को calculate  करना।

Business शुरू करते समय आपको जिन जिन चीजों पर खर्च करना होगा उनकी पूरी detail रखना और उन पर होने वाला खर्चा का calculate करना भी काफी important है। ऐसा करने के बाद आप जान पाएंगे कि शुरू में आपके पास कितना पैसा होना चाहिए इसीलिए Business की शुरु करने के लिए होने वाले खर्चो पर ध्यान दीजिए ।


5. Business structure तैयार करना। 

अपने Business को शुरू करने से पहले आपको तय करना होगा कि आपके Business का structure कैसा होगा? क्या आप अकेले उसे चलाएंगे या फिर वो partnership में होगा? या फिर आप उसे corporation का रूप देना चाहते हैं? Business structure का क्लियर होना काफी जरूरी है क्यूंकि tax pay करने जैसे जरूरी काम इसी पर आधारित होंगे। 


6. Bussiness name रजिस्टर करवाना। 

आपका Business Name आपकी पहचान है  इसलिए ऐसा Business name चुनिए जो आपके brand की value को बढ़ा सके। जो unique हो । अपने बिजनेस का नाम तय करने के बाद उसे तुरंत register करवाना बिल्कुल ना भूलें ।



7. License और permit लेना

Business name रजिस्टर करवाने के बाद License और permit  लेना होता है। इसके लिए आपको थोड़ा research करके ये जानकारी जुटानी होगी कि आपके Business plan के according  कौन से License और permit दिए जाते हैं ताकि अपने Business के according  आप license और permit लेने के process को पूरा कर सके। 



 8. बिजनेस location को सेट करना। 

अब आप अपने Business के लिए suitable location  सेट कीजिए। इस दौरान ध्यान रखिए कि आपकी location आपके Business के लिए profitable साबित हो। इसके लिए आपको सही जगह पर सही equipment के साथ में बिजनेस सैटअप लगाना होगा और ये decide करने से पहले आपको थोड़ी रिसर्च market में करनी होगी। 


9. Accounting system सेट करना। 

Business Location सेट करने के बाद में आपको अपने Business का Accounting system भी सेट करना होगा क्योंकि ये तो आप भी जानते हैं कि बिजनेस चाहे जिस भी Product के सौदे से जुड़ा हो उसका Accounting system काफी मजबूत होना जरूरी है। तभी तो बिजनेस के लिए सही बजट को तैयार कर पाएंगे और उसे manage कर पाएंगे। आप चाहे तो ये काम खुद के हाथों में ले सकते हैं या फिर इसके लिए आप किसी को हायर भी कर सकते हैं। 


10. Business team को तैयार करना।


बिजनेस कैसे शुरू करे? | बिजनेस शुरू करने के लिए  बेसिक इनफॉर्मेशन | एक सफल बिजनेस शुरू करने के तरीके |


अगर आप खुद ही बिजनेस से जुड़े सारे काम संभाल सकते हैं तो आपको टीम की जरूरत नहीं है लेकिन अगर आपका बिजनेस मॉडल टीम बेस्ड है तो बिजनेस की जरूरत के अनुसार अपनी टीम को तैयार कर लीजिए। लेकिन एक बात और अगर आप लाइफ में बहुत सारा पैसा कमाना चाहते हैं अमीर बनना चाहते हैं लेकिन पैसे के साथ में शांति भी चाहते हैं, ट्रैवल करना चाहते है,  फैमिली को टाइम देना चाहते हैं तो आपको एक टीम तो तैयार करनी ही होगी। 


 11. बिजनेस को प्रमोट करना। 

अपना बिजनेस शुरू कर लेने के बाद इसे promote  करना भी बहुत जरूरी है ताकि customers और clients आपसे जुड़ सकें और आपके Products  और services के बारे में जान सकें। promotion  करने से ही मार्केट में आपके बिजनेस को पहचान मिलेगी जो आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने में बहुत ही मददगार साबित होंगे। अगर आपका Business Online है तो आपको अपने Business को बहुत से लोगो तक पहुंचानेके लिए Digital Marketing का इस्तेमाल करना चाहिए ।


12. खुद पर यकीन रखना। 

एक Successful  और progressive बिजनेस के लिए ये बहुत जरूरी है कि आप खुद पर यकीन बनाए रखें। बिजनेस के उतार चढ़ावों में धैर्य को न खोएं और अपने बिजनेस के लिए आपका पैशन और इंटरेस्ट कभी कम ना हो। 

आशा है कि आप  समझ गए होंगे कि एक Successful bussiness कैसे शुरू करे?
इन सारे स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना Business शुरू कर सकते हैं जो भले ही छोटे Level पर हो लेकिन बहुत जल्दी ही आप उसे ऊंचे मुकाम पर भी जरूर पहुंचा देंगे ।

अगर आपको ये article पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को भी  जानकारी मिल सके ।