एक Successful Youtuber कैसे बने In 2021 ? (How to become a successful youtuber in 2021? )
आज हर कोई अपना Youtube Channel बनाना चाहता है और जल्द से जल्द एक youtube superstar बन जाना चाहता है जिसमें कोई बुराई नहीं है और ऐसा कर पाना पॉसिबल भी है। पहले जहां teenagers को इसमें ज्यादा interest रहता था वहीं आज youtube इतना फेमस हो गया है कि हर age ग्रुप के लोग youtube पर आपको दिखाई देंगे और जो youtube पर सही strategy फॉलो कर रहे हैं उनके youtube channel बहुत अच्छे तरीके से ग्रो भी कर रहे हैं और उन्हें एक successful youtuber के तौर पर पहचान भी मिल गई है लेकिन youtuber बनने की ये strategy क्या है? क्या youtuber बनने के लिए केवल youtube channel लेना ही काफी है? क्या इसके लिए और भी बहुत कुछ करना होगा? ऐसे बहुत सारे सवाल आपके मन में होंगे जिनके जवाब आपको इस Article में मिल जाएंगे।
Successful youtuber कैसे बने? (Successful youtuber kaise bane ?)
1. सबसे पहले ये जान लें कि आप youtuber क्यों बनना चाहते हैं? आपके पास इस सवाल का एकदम क्लियर आंसर होना चाहिए कि आप एक youtuber क्यों बनना चाहते हैं? यानी इस फील्ड में उतरने का आपका resion और vision क्या है? क्या केवल फेम के लिए youtuber बनना चाहते हैं? या फिर आपके पास ऐसी कोई नॉलेज है जिसे शेयर करने के लिए आपको इस प्लैटफॉर्म की जरूरत है। वैसे आपको youtube से नेम, फेम और मनी ये सब मिल सकता है लेकिन इसके लिए आपमें पेशेंस और सही स्किल्स होनी चाहिए और ये सब तभी हो पाएगा जब आपका माइंड सेट अपना Youtube Channel शुरू करने को लेकर एकदम क्लियर होगा।
2. आप ये पता लगाइए की पॉपुलर होने के लिए आप इसी प्लैटफॉर्म का यूज क्यों करना चाहते हैं । Youtube पॉपुलर प्लैटफॉर्म में से एक है और इसके यूजर 2 बिलियन से भी ज्यादा है। Youtube के user पूरी दुनिया में फैले हैं इसका मतलब Youtube Channel बनाने में स्कोप तो बहुत है क्यूंकि इसे देखने वाले लोग काफी ज्यादा है पर एक खास बात ये है कि youtube सबके लिए है। बच्चों से लेकर बड़ों तक और किचन से लेकर फैशन तक। यानी आपको बहुत ही बड़ा और फेमस प्लैटफॉर्म मिलता है जहां पर आप अपना टैलेंट दिखा सकते हैं अपनी बातें शेयर कर सकते हैं, पैसा कमा सकते हैं, फेम पा सकते हैं और अगर आप भी इन्हीं सारे resion की वजह से youtube प्लैटफॉर्म को चुनना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही कर रहे हैं।
3. सही niche चुने। Youtube Channel शुरू करने का अपना रीजन choose कर लेने के बाद आप अपना niche चुनिए। Niche चुनने का मतलब है कि वो area of interest चुनना जिसमें आपको अच्छी नॉलेज हो, एक्स्पीरियंस हो जिसके बारे में बात करना आपको पसंद हो और जो ऑडियंस को अट्रैक्ट कर सकता हो। आपका niche कुछ भी हो सकता है जैसे हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी फैशन, टेक, अन बॉक्सिंग वीडियोस, लाइफ हैक्स, कुकिंग, एजुकेशन, मोटिवेशन ऐसे बहुत सारे टॉपिक्स हो सकते हैं।
4. अपने ऑडियंस को जानिए अपने Youtube Channel के लिए परफेक्ट niche चुनने के बाद आपको पता करना होगा कि टारगेट ऑडियंस कौन सी है? किस एज ग्रुप के लिए आप विडियो बना रहे हैं और आपके विडियो का टॉपिक ऑडियंस के इंटरेस्ट का कैसे है? ऑडियंस इस टॉपिक के बारे में क्या जानना पसंद करेगे और आपको ये भी पता होना चाहिए कि इस टॉपिक पर ऑडियंस को क्या पसंद नहीं आता। इसका मतलब ये हुआ कि आपको अपनी ऑडियंस को इम्पॉर्टेंस देना होगा क्योंकि ऑडियंस ही आपको एक Youtuber के तौर पर सफल बनाएगी।
5. Competition का पता लगाएं। ऑडियंस को समझ लेने के बाद आपको उस niche और टॉपिक पर मिलने वाले Competition का पता लगाना होगा। अक्सर यूजर्स इस पॉइंट को ignore कर देते हैं और बिना Competition में part लिए ही उन्हें मात मिल जाती है। इसलिए अपने फील्ड के Competition का पता लगाइए कि कौन कौन से चैनल आपके niche पर videos पब्लिश करते हैं। उनकी ऑडियंस कैसी है और वो इतने फेमस कैसे हुए हैं और आपका तरीका उनसे किस तरह अलग है? ये सब जान लेने से आप अच्छे Competition में पार्ट ले पाएंगे और अपने videos को यूनीक बनाने पर जोर दे पाएंगे।
6. अपना Youtube Channel क्रिएट करें। अपनी ऑडियंस niche और Competition का पता लगा लेने के बाद में अब आप अपना Youtube Channel क्रिएट कर लीजिए जो कि बहुत ही आसान सा प्रोसेस है। इस दौरान आप अपने channel का description भी जरूर ऐड करें और अगर आपके पास website है तो उसका link भी आप ऐड करें। आपको अपना channel name भी interesting रखना होगा जो आपके videos की थीम से मैच भी करता हो।
7. Relevant Information को शेयर करें। अपना Youtube Channel क्रिएट कर लेने के बाद बारी आती है info शेयर करने की जिसके लिए आप विडियो बनाएंगे। इस टाइम आपको कॉन्टेंट पर ध्यान देना होगा। किसी भी टॉपिक पर विडियो बनाते टाइम आपके पास उस टॉपिक की relevant information होनी चाहिए जो ऑडियंस के लिए useful हो और उनके बहुत से सवालों के जवाब दे सके। इसलिए किसी भी टॉपिक पर बस यूं ही विडियो बना देने से बचिए और ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए अपने हर विडियो के जरिए उनकी problem को solve करने का टारगेट रखें।
8. Quality पर ध्यान दीजिए। चाहे बात content की हो या video makeing की quality सब जगह मैटर करती है और एक अच्छा विडियो वही कहलाता है जिसका content भी high quality का हो और video quality भी इसीलिए सही content, सही sound और सही equipment सब कुछ जरूरी है। ये ध्यान रखें।
9. Creative अप्रोच रखें। Youtube जैसे पॉपुलर प्लेटफार्म पर success पाने के लिए आपको creative होना होगा। आपको अपने videos इतने interesting, informative और creative बनाने होंगे जैसे पहले किसी ने नहीं बनाए। आपके video का content और video quality आपके ऑडियंस को यूनीक लगनी चाहिए तभी आप सही मायने में एक youtuber कहलाएंगे।10. Consistency रखिए। आपके videos में consistency होनी बहुत जरूरी है। आपके videos जो फिक्स टाइम और फिक्स स्टेज पर ऑडियंस तक पहुंचेंगे तो आपके चैनल में इंटरेस्ट रेट और चैनल की अप्रोच बढ़ती जाएगी और एक successful youtuber बनने के लिए ये तो बहुत जरूरी है इसलिए कम से कम हफ्ते का यानी कि सप्ताह मे एक विडियो जरूर पब्लिश करें।
11. सही equipment को यूज करें। आपके पास विडियो बनाने के लिए केवल कैमरा होना ही काफी नहीं है बल्कि सही lightning और अच्छा background भी जरूरी है। Video production के साथ साथ audio भी उतना ही important होता है। इस बात का ध्यान रखें और आपके आसपास का environment भी विडियो शूट के फेवर में होना चाहिए और अगर आप animated video बनाना चाहते हैं तो ऐसे software या application का यूज करें जो आपके कॉन्टेंट को सपोर्ट भी करता हो और उसकी quality भी अच्छी हो।
12. Attractive thumbnail बनाइए। आपका thumbnail अट्रैक्टिव होना चाहिए जो आपके कंटेंट से जुड़ा हुआ भी क्योंकि इसी से पता चलता है कि आपका विडियो किस बारे में है और ये सर्च में कहां कहां दिखाई देगा। इसलिए attractive thumbnail जरूर बनाएं।
13. Youtube SEO को भी आपको समझना होगा। अपने Youtube Channel को पॉपुलर बनाने के लिए उसे right ऑडियंस के लार्ज ग्रुप तक पहुंचाना होगा और ये का केवल वीडियो पब्लिश कर देने से नहीं होगा। इसके अलावा आपको youtube seo पर भी काम करना होगा। SEO से कॉन्टेंट search engine पर आसानी से search किया जा सकेगा और ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंच सकेगा। इसके लिए आपको सही keywords यूज करना, video title और text को optimize करना, description को सही तरह से लिखने जैसे कई seo फ्रेंडली ऐक्शन लेने होंगे। इसलिए Youtube SEO को आप अच्छी तरह समझिए।
14. आप अपने ऑडियंस से interact करें अपने चैनल को popular करने और खुद को एक successful youtuber के रूप में देखने के लिए आपको अपने ऑडियंस से interact भी करना होगा जो आप भी जरूर जानते ही होंगे क्योंकि आप उन्हीं के लिए तो विडियो बना रहे हैं इसलिए उनके comments पर रिप्लाई करना, उन्हें विडियो like, share और subscribe करने के लिए कहना उनसे suggestions मांगना और अपने ऑडियंस से जुड़े रहना भी आपके वक्त का हिस्सा होगा ।
15. Video analytics को मॉनिटर ज़रूर करें। आपको अपने video analytics को मॉनिटर भी करते रहना चाहिए जो ये बताता है कि आपके विडियो को कैसा response मिल रहा है और फ्यूचर वीडियोज में आप किस तरीके से सुधार कर सकते हैं। इससे आपको हर बार पहले से बेहतर करने के लिए फीडबैक मिलता रहेगा और आप आसानी से और तेजी से ग्रो कर पाएंगे।
Youtube Channel बनाना और Youtuber बन जाना सुनने में जितना fashionable और exciting लगता है उससे कहीं ज्यादा hard work, patience और consistency जैसे efforts का मेल होता है।
आशा है कि इस article से काफी महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल गई होगी। अगर आपको ये article पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ।



0 टिप्पणियाँ