Blog क्या होता है ( Blog kya hota hai) और Successful Blogger कैसे बने ( Successful Blogger kaise bane) इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं तो चलिए ।
- Blog क्या होता है? (Blog kya hota hai )
- Blog क्यों लिखा जाता है? (Blog kyu likha jata hai? )
- Blogging क्या होता है? (Blogging kya hota hai? )
- Blogging कितने तरह के होते है (Blogging kitne tarah ke hote hai )
- Personal Blogging क्या होता है? (Personal Blogging kya hota hai )
- Professional Blogging क्या होता है? (Professional Blogging kya hota hai)
- Blogger कैसे बने और इसके लिए क्या करना पड़ता है (Blogger kaise bane aur iske liye kya karna padta hai)
- निष्कर्ष
Blog क्या होता है ?(Blog kya hota hai)
Blog के जरिए एक व्यक्ति अपनी बातों को पूरी दुनिया के साथ शेयर कर सकता है। Blog का उपयोग लोग अपने विचारों को आसानी से दूसरों तक पहुंचाने के लिए करते हैं। ब्लॉग पर लिखी गई पोस्ट हर उस व्यक्ति तक पहुंचाती है जो उसके बारे में Search Engine मे search करता है। Blog एक फ्री सर्विस है जिसे बनाने के लिए एक वेबसाइट की जरूरत होती है। जैसे Blogger, wordpress, tumbler, medium, weebly, joomla इत्यादि के जरिए कोई भी व्यक्ति अपना Blog बड़ी ही आसानी से और बहुत जल्द ही बना सकता है। एक Blog को कोई एक व्यक्ति या एक टीम द्वारा चलाया जाता है। Blog लोगों के बीच में बहुत ही लोकप्रिय है और लगभग सभी इसका प्रयोग करना पसंद करते हैं। शुरूआत के दिनों में Blog को मुफ्त में बनाया जा सकता है और फिर बाद में अपने जरूरत के हिसाब से उसमें बदलाव भी किया जा सकता है क्योंकि मुफ्त Blog में सभी तरह की विशेषताएं नहीं होती हैं। Blog का आकार वेबसाइट की तुलना में छोटा होता है इसीलिए 'Blog' को 'Digital Diary' भी कहा जाता है। Blog में Article, Photos, Videos मौजूद रहता है और Blog के content को Blogspot कहा जाता है। इन Blogspot को social media जैसे Facebook, Twitter, LinkedIn आदि पर शेयर किया जा सकता है।
अब दोस्तों यहां पर सवाल ये आता है कि 'Blog क्यों लिखा जाता है?'
15 से 20 साल पहले के समय में लोग डायरी पत्रिका अपने सुझाव या कुछ महत्वपूर्ण बातें लिखा करते थे और सबके साथ अखबार और मैगजीन्स के जरिए शेयर किया करते थे। उसी तरह आज के आधुनिक युग में लोग इंटरनेट पर लिखना पसंद करते हैं और उसे शेयर करते हैं। इसी को "Blog" कहा जाता है। Blog में किसी भी विषय के बारे में लिखा जा सकता है। इनके विषय सामान्य भी हो सकते हैं और विशेष भी बहुत सी Blog किसी खास विषय से संबंधित होते हैं और उस विषय से जुड़े समाचार जानकारी या विचार उपलब्ध कराते हैं। जैसे टेक्नोलॉजी से जुड़े ब्लॉग होते हैं जिनमें नए और पुराने टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाती है। Blog लिखने वाले को 'Blogger' कहते हैं और जो काम Blog पर होता है उसे 'Blogging' कहते हैं।
आइये अब जानते हैं कि 'Blogging क्या होता है ?'
Blog बनाकर उस पर हर दिन Blogpost लिखना उसे publish करना और अपने blog को अच्छी तरह से डिजाइन करना इन सभी गतिविधियों को 'Blogging' कहते हैं। इसे बनाने वाले व्यक्ति को समय समय पर अपने विचारों को पोस्ट करते रहना होता है। Blog में पोस्ट लिखना, अपने ब्लॉग को डिजाइन करना, उस पर आए कमेंट्स का जवाब देना। इसी तरह एक Blog को चलाने के लिए Blogger जो कुछ भी करता है उसे हम आम शब्दों में 'Blogging' कहते हैं। Blog के जरिए online पैसे कमाए जा सकते हैं Blogging किसी भी विषय पर किया जा सकता है। जैसे Sports, entertainment, health, technology, science इत्यादि ।
Blogging कितने तरह के होते है (Blogging kitne tarah ke hote hai)?
Blogging को दो तरह के होते है-
- Personal Blogging ( पर्सनल ब्लॉगिंग)
- Professional Blogging ( प्रफेशनल ब्लॉगिंग)
Personal Blogging ( पर्सनल ब्लॉगिंग) क्या होता है?
Personal Blogging को Hobby Blogging भी कहा जाता है। ये वो Bloggers होते हैं जिनके पास कुछ कहानी घटना सत्य कथा या तजुर्बा होता है जिन्हें वो सबके साथ शेयर करते हैं। ये कहानियां तजुर्बा उनके निजी जीवन के ऊपर भी हो सकता है या फिर किसी और के बारे में भी हो सकता है। ऐसा लोग अक्सर सेलिब्रिटी और मशहूर लोग ही बनाते हैं ताकि वो इसके जरिए अपनी बातें आम लोगों तक, अपने फैन्स तक पहुंचा सकें। इन्हें Blogging से पैसे कमाना नहीं होता ये तो बस एक हॉबी के तौर पर Blogging करते हैं। पर्सनल blog सेलेब्रिटी द्वारा लिखा जाता है इसलिए आम लोग भी ऐसे ब्लॉग को पढ़ना पसंद करते हैं ताकि वो अपने कलाकार को करीब से जान सकें।
Professional Blogging ( प्रफेशनल ब्लॉगिंग) क्या होता है?
Professional Blogging वो bloggers करते हैं जो Blogging को अपना profession या Business समझते हैं। इनसे वो इतना पैसा कमा लेते हैं कि जिनसे वो अपनी जरूरतें और सपने पूरा कर सकें। Blogging एक तरह का Business है। जिसमें बेहतर planing, strategy, मेहनत और समय सब कुछ लगाकर काम करना होता है तभी मेहनत का फल मिलता है।
अगर आपको लिखने का शौक है तो आप आसानी से Blogging का रास्ता चुन सकते हैं। पर अगर आपको Blogging के जरिए अच्छा पैसा कमाना है तो आपको उसके लिए बेहतर प्लान लगन मेहनत और धैर्य की जरूरत है। Blogging करना इतना आसान नहीं है और अगर आप सूझ रहे हैं कि आज आपने Blogging करना शुरू कर दिया है तो कल से ही पैसे आने शुरू हो जाएंगे तो आप बिल्कुल ग़लत सोच रहे हैं। उसके लिए आपको मेहनत और सबसे ज्यादा धैर्य की ज़रूरत है।
- एक Successful Youtuber कैसे बने in 2021? (How to become a successful youtuber in 2021? )
- Digital Marketing kya hai ? Digital Marketing के 8 Best तरीके in Hindi
- Affiliate Marketing se paise kaise kamaye?
Blogger कैसे बन सकते हैं और इसके लिए क्या करना पड़ता है?
Blogger एक व्यक्ति होता है जो समय समय पर एक blogspot लिखता है। Blogger बनने के लिए किसी विशेष योग्यता की जरूरत नहीं होती। इसे कोई भी किसी भी वर्ग का व्यक्ति समय निकालकर कर सकता है। जैसे student, housewife, job करने वाला व्यक्ति, व्यापारी, युवा, बुज़ुर्ग आदि हर वो व्यक्ति Blogging कर सकता है जिसके पास लिखने के लिए कुछ है और जिसे लिखना पसंद है बस उसे internet और Blogging के बारे में कुछ जानकारी होनी चाहिए।
इसके अलावा आपको खुद से ये पूछना होगा कि आप किस विषय में माहिर हैं जिसपर आप ज्यादा से ज्यादा Article लिख सकते हैं क्योंकि Blog बनाने से पहले हमें एक विषय चुनना होता है जिसे Niche कहा जाता है और फिर उससे संबंधित जानकारियां लिखकर पोस्ट करनी होती हैं।
इसीलिए सबसे पहले आपको ये सोचना होगा कि आप किस विषय पर दूसरों से बेहतर और मजेदार लिख सकते हैं।
इस दुनिया में लाखों लोग हैं और ऐसे कई सारे विषय हैं जिन पर रोजाना कुछ ना कुछ लिखा जा सकता है जैसे फैशन, फूड, फिटनेस, न्यूज़, लाइफ स्टाइल, स्पोर्ट्स, मूवी, गेमिंग, फायनेंस, पॉलिटिक्स, बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स, एजुकेशन, गैजेट्स, हेल्थ, टेक्नॉलजी इत्यादि। इनमें से कोई विषय या इनसे अलग तरह का विषय कुछ भी हो वो बस आपका मनपसंद विषय होना चाहिए जिसपर आप बिना थके लिख सकते हैं वही Niche चुनना आपके लिए सही रहेगा । अपने ब्लॉग पर एक से अधिक विषय पर Article लिख सकते हैं। Blogging करके पैसा कमाने के लिए Blog पर अच्छी Traffic की ज़रूरत पड़ती है जिसके लिए एक Blogger को काफी मेहनत करनी पड़ती है और Traffic अच्छी हो इसके लिए अच्छे अच्छे content लिखने होते हैं।
Successful blogger बनने के लिए और अपने blog को सफलतापूर्वक चलाने के लिए सिर्फ़ article लिखना नहीं होता बल्कि और भी कई सारे काम करने होते हैं जैसे-
- Blog के लिए योजना बनाना।
- लक्ष्य निर्धारित करना कि कौन कौन से टॉपिक कवर करने हैं।
- हफ्ते में कितनी बार Article को पब्लिश करना है।
- आर्टिकल लिखने के लिए research करना होता है।
- टॉपिक से जुड़े Keywords ढूंढना होता है।
- Blogspot के लिए सही image को चुनना होता है।
- समय पर blog के डिजाइन को बदलना पड़ता है।
- Site की speed और अन्य समस्याओं को ठीक करना होता है।
- Blogspot को अलग अलग social media प्लेटफॉर्म पर शेयर करना होता है।
- Readers के comments का जवाब देना होता है।
- अन्य Bloggers के साथ संबंध स्थापित करना और एक दूसरे को support करना अपने दर्शकों के साथ संपर्क में रहना।
इस सारा काम करना होता है। अगर आप ये सब काम करने में शामिल हैं और अपना कीमती समय blog पर लगाना चाहते हैं तो आप Blogger जरूर बन सकते हैं।
Blog एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए एक व्यक्ति अपने विचार अपनी सोच अपनी राय और अपने ज्ञान को लोगों के सामने रख सकता है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर रोज़ नई नई चीजें लिखनी पड़ती हैं और Users को हमेशा नई नई चीजें सीखने को मिलती है।
तो दोस्तो आशा है कि आपको इस article से Blog क्या है, Blogger कैसे बने और Blogging क्या होता है समझ मे आ गया होगा । अगर आपको ये article पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि बाकी लोगों तक भी ये जानकारी पहुंच सके ।




